शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi vs delhi police sarvarkar samjha kya kiren rijiju hits back
Written By
Last Modified: रविवार, 19 मार्च 2023 (22:28 IST)

कांग्रेस बोली- सावरकर समझा क्या, नाम राहुल गांधी है... BJP नेता किरण रिजिजू ने हाथ जोड़कर की यह विनती

कांग्रेस बोली- सावरकर समझा क्या, नाम राहुल गांधी है... BJP नेता किरण रिजिजू ने हाथ जोड़कर की यह विनती - rahul gandhi vs delhi police sarvarkar samjha kya kiren rijiju hits back
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बीच रविवार को कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- 'सावरकर समझा क्या... नाम - राहुल गांधी है।' इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कानून मंत्री एवं भाजपा नेता किरेन रीजीजू ने ट्वीट किया कि कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें। हाथ जोड़ कर विनती करता हूं।
 
कांग्रेस ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्वीट की और कहा कि सावरकर समझा क्या... नाम - राहुल गांधी है।
 
दिल्ली पुलिस ‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची।
 
अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल सुबह करीब 10 बजे राहुल के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा और करीब दो घंटे बाद गांधी से मिल सका। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल अपराह्न करीब एक बजे वापस लौट गया।
 
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक प्रश्नावली भेजी थी और उनसे 'यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने' को कहा था।
 
पुलिस के मुताबिक राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के श्रीनगर चरण के दौरान बयान दिया था कि मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को हिरासत में लिया गया