मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi police reached to rahul gandhi house, whats the relation with bharat jodo yatra
Written By
पुनः संशोधित रविवार, 19 मार्च 2023 (10:56 IST)

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, क्या है इसका भारत जोड़ो यात्रा से कनेक्शन...

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पूछताछ के लिए पहुंच गई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर पूछताछ करनी है।  दरअसल राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में बयान दिया था- रेप पीड़ित उनसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा।
 
हुड्डा ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने सवालों की लिस्ट भेजी है और राहुल गांधी से कहा कि वे उन महिलाओं के बारे में विवरण दें जिन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे संपर्क किया था। राहुल ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
 
दिल्ली पुलिस की जांच में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर राहुल जानकारी देते हैं तो मामले की जांच की जाएगी। पुलिस ने कांग्रेस नेता से कहा है कि वे इन महिलाओं के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षा दी जा सके।
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के सवालों से सरकार बौखला गई है और पुलिस के पीछे छिप रही है। पार्टी ने नोटिस के बाद ट्वीट किया था कि हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है।
 
राहुल गांधी के आवास के निकट पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।
ये भी पढ़ें
भारत में कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा नए मामले, 5915 एक्टिव मरीज