1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Vaishnodevi Jammu and Kashmir

कटरा से वैष्णोदेवी के पैदल दर्शन करने जाएंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गरुवार को जम्मू-कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे। कांग्रेस ने बुधवार को बताया कि गांधी दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगे और वहां से पैदल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

गांधी का गुरुवार को माता के दरबार में ही रुकने का कार्यक्रम है और वह उस दिन शाम को माता की विशेष आरती में भी शामिल होंगे। गांधी की यात्रा से जुड़े कार्यक्रम देखने के लिए पार्टी की जम्मू -कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल मंगलवार को ही जम्मू पहुंच गयी थीं।

उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी ए मीर तथा अन्य नेताओं के साथ श्री गांधी के भव्य स्वागत को लेकर विचार विमर्श किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे और वहां पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। गांधी की एक महीने में यह जम्मू -कश्मीर की दूसरी यात्रा है।
अगला लेख
देश में पहली बार National Highway पर उतरेगा Air Force का हरक्यूलिस विमान