1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi

कूकू चिड़िया की तरह राहुल गांधी, BJP किसान पंचायत पर ट्‍वीट किए गए फोटो को लेकर साधा निशाना | Rahul Gandhi

RahulGandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है। भाजपा का कहना है कि मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत को लेकर राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया, उसमें उन्होंने पुरानी तस्वीर का प्रयोग किया गया है। भाजपा का आरोप है कि तस्वीर के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि किसान महापंचायत में कितनी भीड़ है। परिश्रम नहीं करना और दूसरे के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास करना राहुल गांधी की आदत बन चुका है।

 
क्या था ट्‍वीट में : राहुल गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था कि डटा है, निडर है, इधर है, भारत का भाग्यविधाता। हालांकि अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत का जिक्र नहीं किया था।


संबित पात्रा ने कहा कि 'राहुल गांधी जमीन पर उतरकर राजनीति नहीं करते हैं। वे ट्विटर पर भ्रम की राजनीति करते हैं। किसान महापंचायत की आज उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जो कि पुरानी है। उनकी हालत कूकू चिड़िया की तरह हो गई है।

कूकू चिड़िया कभी मेहनत नहीं करती, वह अपना घोंसला खुद नहीं बनाती। कांग्रेस अध्यक्षविहीन है और वह जमीन पर किसी मुद्दे को उठा नहीं पा रही। यह बात राहुल गांधी को पता है। वे दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाकर अपने संगठन को कमजोर बना रहे हैं।'
अगला लेख
100 साल की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ चैंपियन बनकर उभरा हिमाचल प्रदेश : PM मोदी