1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi targeted BJP during his visit to Germany
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (12:47 IST)

भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला... जर्मनी में राहुल ने BJP पर साधा निशाना

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल ने कहा, अगर आप एक बड़े व्यवसायी हैं और आप कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने की कोशिश करते हैं, तो आपको डराया जाएगा। ईडी और सीबीआई आपके पास आ जाएंगे। राहुल ने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाले संविधान को 'खत्म करने' की दिशा में ले जाती है।
 
खबरों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने जर्मनी दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल ने कहा, अगर आप एक बड़े व्यवसायी हैं और आप कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने की कोशिश करते हैं, तो आपको डराया जाएगा। ईडी और सीबीआई आपके पास आ जाएंगे।
राहुल ने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाले संविधान को 'खत्म करने' की दिशा में ले जाती है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ विपक्ष एक ऐसा प्रतिरोधी तंत्र तैयार करेगा, जो भाजपा को सत्ता से हटाने में सफल होगा।
 
राहुल गांधी ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने भाजपा नेताओं के खिलाफ एक भी केस नहीं दर्ज किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के संस्थागत ढांचों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है और जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चुराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटरों का भी जिक्र किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि 2024 में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रणाली पर हमला हो रहा है और विपक्ष के तौर पर उन्हें इसका विरोध करने के तरीके खोजने होंगे।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
भाजपा नेता की विदेशी फुटबॉल कोच को चेतावनी, 1 माह हिंदी सिखो नहीं तो...