1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi Praises RSS and Mohan Bhagwat
Last Modified: बरेली , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (12:14 IST)

शहाबुद्दीन का आरएसएस पर बड़ा बयान, भागवत को बताया अच्छा इंसान

shahabuddin
Sahabuddin news in hindi : बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश में हो रही सांप्रदायिक हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने मोहन भागवत की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएस भी समाज और देशहित में काम करता है।
 
बरेलवी ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि हर कौम या हर संगठन अपने लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और एकजुट करने के लिए काम करता है। आरएसएस भी समाज और देशहित में काम करता है। वह अपने समाज को एकजुट करने के लिए काम करता है।
 
उन्होंने कहा कि पहले माना जाता था कि आरएसएस मुस्लिम विरोधी संगठन है, लेकिन मोहन भागवत ने साफ कर दिया है कि आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं है। वे अच्छी सोच वाले इंसान हैं।
 
मौलाना बरेलवी ने बांग्लादेश में हो रही सांप्रदायिक हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों ने शेख हसीना का तख्तापलट किया था। उन्होंने कहा कि ख्तापलट के बाद से ही बांग्लादेश की हालत बहुत नाजुक है। ऐसा लगा था कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश संभाल लेंगे, लेकिन वह इसमें असफल रहे।

गौरतलब है कि मौलाना महमूद मदनी और कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर के बयानों का विरोध करने वाले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को जान से मारने की धमकी मिली थी। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 
ये भी पढ़ें
भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला... जर्मनी में राहुल ने BJP पर साधा निशाना