1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttarakhand CM Pushkar Dhami Appeals to Visit Koneshwar Mahadev Temple in Tehri
Last Modified: देहरादून , सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (11:23 IST)

सीएम धामी ने बताया, क्यों खास हैं उत्तराखंड का कोणेश्वर महादेव मंदिर?

koneshwar mahadev
Uttarakhand News in Hindi : उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने टिहरी स्थित कोणेश्वर महादेव मंदिर का वीडियो  पोस्ट कर शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखंड पधारें लोगों से इस मंदिर के दर्शन करने की अपील की।
 
सीएम धामी ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि देवाधिदेव महादेव को समर्पित कोणेश्वर महादेव मंदिर टिहरी गढ़वाल के देवलसारी क्षेत्र में स्थित है।
 
उन्होंने कहा कि देवदार के सघन व ऊंचे वृक्षों से आच्छादित यह मन्दिर अपनी दिव्य शांति, मनोहारी प्राकृतिक छटा और गहन आध्यात्मिक ऊर्जा से हर आगंतुक के मन को शिव-भक्ति में डुबो देता है। अपनी शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड पधारें और इस पावन मन्दिर के दर्शन अवश्य करें।
 
बताया जाता है कि देवलसारी में घने जंगलों में स्थित प्रसिद्ध कोणेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 1600 के दशक में हुआ।
 
कब करें कोणेश्वर महादेव के दर्शन : वलसारी घूमने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु (मार्च से जून) और शरद ऋतु (सितंबर से नवंबर) है। इन मौसमों में मौसम सुहावना होता है और प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। जुलाई से अगस्त तक मानसून का मौसम हरियाली लेकर आता है, लेकिन भारी बारिश के कारण यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
 
कैसे आएं देवलसारी : मसूरी से देवलसारी आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह स्थान उत्तराखंड और अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। मसूरी से आप टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या स्थानीय बस से निकटतम कस्बे थाट्यूर जा सकते हैं। थाट्यूर से देवलसारी तक की यात्रा का अंतिम चरण सुंदर दृश्यों के बीच थोड़ी देर गाड़ी चलाकर या पैदल चलकर पूरा किया जा सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी