1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi retaliates on Yogi Adityanath's statement

योगी के बयान पर राहुल ने कहा, भारत की मूल आत्मा का अपमान मत करिए

yogi adityanath
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर गुरुवार को कहा कि योगी को भारत की मूल आत्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने एक वीडियो संदेश में राज्य के मतदाताओं को आगाह करते हुए दावा किया कि उनके शासन में दंगाइयों और आतंकवादियों पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार मतदाता चूक गए तो उत्तरप्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी।

 
उनके इस बयान की पृष्ठभूमि में राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हमारे संघ (यूनियन) में शक्ति है। यह संस्कृति का संघ है, विविधता का संघ है, भाषाओं का संघ है, लोगों का संघ है और राज्यों का संघ है। कश्मीर से केरल, गुजरात से पश्चिम बंगाल तक भारत अपने सभी रंगों में खूबसूरत है। भारत की मूल आत्मा का अपमान मत करिए।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में नहीं आती है तो उत्तरप्रदेश कश्मीर, पश्चिम बंगाल या केरल बन जाएगा। अगर ऐसा होता है तो उप्र भाग्यशाली होगा। कश्मीर की खूबसूरती, बंगाल की संस्कृति और केरल की शिक्षा राज्य के लिए अद्भुत काम करेगी। उत्तरप्रदेश शानदार है, वहां की सरकार पर दया आती है।
अगला लेख
जानिए कितना दमदार है Samsung की Galaxy सीरीज का S22