1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Honor, North-Eastern Assembly Elections

राहुल गांधी ने किया जनादेश का सम्मान...

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के 3 राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनावों में जनादेश के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी जनता का विश्वास फिर से जीतेगी।


इन राज्यों के चुनाव के परिणामों की शनिवार को घोषणा से पहले अपने ननिहाल इटली गए गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस तीनों राज्यों के जनादेश का सम्मान करती है तथा हम पूरे पूर्वोत्तर में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा हम फिर जनता का विश्वास जीतेंगे।

गांधी ने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा और नगालैंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है जबकि मेघालय में 21 सीटें पाकर वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी लेकिन वहां उसकी सरकार बनने के फिलहाल आसार नहीं हैं। (वार्ता)
अगला लेख
त्रिपुरा में बिप्लब बनेंगे मुख्‍यमंत्री, शपथ 8 मार्च को