1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Congress President

'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली होगी। राष्ट्रीय स्तर की 'जन आक्रोश रैली' महत्वपूर्ण कर्नाटक चुनाव से पहले हो रही है।


कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होना है। उम्मीद है कि राहुल इस रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर उसके 'अधूरे वादों और बांटने वाली राजनीति' को लेकर हमला बोलेंगे। गांधी कुशासन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दलितों एवं न्यायपालिका पर हमलों और सामाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर जनता के आक्रोश को आवाज देने का प्रयास करेंगे।

उम्मीद है कि सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे। (भाषा)
अगला लेख
मुंबई इंडियंस ने धोनी की रणनीति को किया फेल