1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. Mahendra Singh Dhoni, IPL 11, IPL 2018

मुंबई इंडियंस ने धोनी की रणनीति को किया फेल

Mahendra Singh Dhoni
पुणे। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम की जीत के लिए कप्तानी पारी खेली। मुंबई के बल्लेबाजों के आगे चेन्नई के कप्तान धोनी की रणनीति काम नहीं आई। चेन्नई और मुंबई मैच की खास बातें : 
 
  • पहले ओवर की तीसरी गेंद पर टॉप एग्ज लगने से अम्बाती रायडू कट एंड बोल्ड होते-होते बचे। उसके बाद रायडू ने 46 रन बनाए।
  • पॉवर प्ले में चेन्नई ने 1 विकेट खोकर 51 रन बनाए।
  • जसप्रीत बुमराह ने 13वें ओवर में मात्र 1 रन दिया।
  • मुंबई के खिलाफ धोनी का बल्ला नहीं चल पाया। धोनी 26 रन बनाकर मैकक्‍लेनेगन की गेंद पर लुईस को कैच दे बैठे। बतौर कप्तान IPL में धोनी का यह 150वां मैच था।
  • 18वें ओवर में मिचेल मैकक्‍लेनेगन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 रन देकर चेन्नई के दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने धोनी को लुईस के हाथों झिलवाया। इसके बाद ड्‍वेन ब्रावो को खाता खोले बिना पैवेलियन लौटा दिया।
  • मुंबई इंडियंस की तरफ से सुरेश रैना ने 47 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। 
  • पहले विकेट के लिए मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ऐवीन लुईस ने 69 रन की साझेदारी की। 
  • 19वें ओवर में रोहित शर्मा ने शेन वॉटसन को चार चौके जड़े। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 56 रन बनाए।
  • मुंबई के बल्लेबाजों के आगे धोनी की रणनीति काम नहीं आई। (Photo Courtesy : IPLt20.com) 
अगला लेख
सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी रहाणे के बल्लेबाजों की बड़ी परीक्षा