• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 11, IPL match, Chennai SuperKings, Mumbai Indians
Written By
Last Modified: रविवार, 29 अप्रैल 2018 (00:17 IST)

मुंबई इंडियंस ने बदला गियर, प्लेऑफ के लिए लगाएगी जोर

मुंबई इंडियंस ने बदला गियर, प्लेऑफ के लिए लगाएगी जोर - IPL 11, IPL match, Chennai SuperKings, Mumbai Indians
पुणे। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छी बात रही कप्तान रोहित शर्मा का फार्म में आना। आईपीएल-11 में मुंबई इंडियंस की सात मैचों में यह दूसरी जीत है।


रोहित शर्मा ने इस आईपीएल सीजन में दूसरी बार अर्द्धशतक लगाया। रोहित शर्मा ने 33 गेंदों पर 56 रन बनाए। इसमें दो छक्के और 6 चौके शामिल हैं। मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ के लिए जोर लगाएगी। मुंबई इंडियंस की सात मैचों में यह दूसरी जीत है।

धोनी की रणनीति के सामने मुंबई की यह जीत उसके लिए टॉनिक साबित होगी। मुंबई ने इस बार दो बदलाव किए। कीरोन पोलार्ड और मुस्ताफिजुर रहमान की जगह जेपी डुमिनी और बेन कटिंग को टीम में शामिल किया गया।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मुंबई ने रोहित की कप्तानी की बदौलत 19.4 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
(Photo Courtesy : IPLt20.com)
ये भी पढ़ें
मुंबई इंडियंस ने धोनी की रणनीति को किया फेल