1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Vande Mataram

भाजपा का आरोप, राहुल गांधी ने किया वंदेमातरम का अपमान

Rahul Gandhi
बेंगलुरु। भाजपा ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का कथित रूप से अपमान करने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शनिवार को कड़ी आलोचना की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधरन राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान वंदे मातरम के प्रति गांधी के रवैए को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की बंतवाल की घटना से यह साबित हो गया कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम को कांग्रेस की विरासत कहने का अधिकार खो दिया है और वे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी भी भूल गए हैं। गांधी ने न केवल राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है बल्कि उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है।

उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। यह किसी पार्टी की विचारधारा अथवा राजनीतिक मसला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है। रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार को बंतवाल में गांधी की एक सार्वजनिक सभा के दौरान आयोजकों ने स्कूली छात्रों से राष्ट्रीय गीत पेश करने का कार्यक्रम रखा था, लेकिन जब गांधी सभा स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी घड़ी कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को कथित रूप से दिखाई।

इसके बाद वेणुगोपाल ने आयोजकों से कहा कि राष्ट्रीय गीत को छोटा करके गाया जाए क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। राष्ट्रीय गीत के अपमान के मामले ने तूल पकड़ लिया और राजनीतिक हलकों में इसकी कड़ी आलोचना हो रही है। (वार्ता)
अगला लेख
सेक्स स्कैंडल पर किया था फेसबुक पोस्ट, हुआ गिरफ्तार