1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul gandhi birthday

राहुल गांधी को जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Rahul gandhi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। 
 
मोदी ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
 
जनवरी 2013 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने राहुल को 11 दिसंबर 2017 को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था। वह आज 48 वर्ष के हो गए। (भाषा) 
अगला लेख
ट्रंप का बड़ा ऐलान, अब अमेरिका तैयार करेगा स्पेस फोर्स