1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi attacks Arun Jaitley on twitter

राहुल का कटाक्ष, डॉ. जेटली यह खयाल अच्छा है...

Rahul Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दिशा में अग्रसर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सक्रियता इन दिनों बढ़ी हुई है। गुजरात चुनाव ही नहीं, वे पूरे मनोयोग से सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और अपने ट्वीट्स से वह समर्थकों का दिल जीत रहे हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक में सुधार पर राहुल ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर चुटकी ली है।
 
राहुल गांधी ने ग़ालिब के शेर, 'हमको मालूम है जन्नत की हकीकत, लेकिन दिल को बहलाने को ग़ालिब ख्याल अच्छा है' को थोड़ा बदलते हुए ट्वीट किया, 'सबको मालूम है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की हकीकत, लेकिन ख़ुद को खुश रखने के लिए डॉ. जेटली ये ख्याल अच्छा है।'

विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार आसानी से कारोबार करने के मामले में भारत की स्थिति में 30 अंक का सुधार हुआ है। दुनिया के 190 देशों में इस संबंध में किए गए सर्वेक्षण में भारत एकमात्र देश है जिससे इतनी लंबी छलांग लगाई है।

इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए जेटली ने मंगलवार को कहा था कि इस सर्वेक्षण से साफ हो गया है कि उनकी सरकार ने आर्थिक सुधारों की दिशा में जो कड़े कदम उठाए हैं वे फलीभूत होते नजर आ रहे हैं। 
अगला लेख
राहुल गांधी बोले, मतदान के दिन भाजपा को लगेगा करंट