1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi

हकीकत परखने के लिए मोदी ग्रामीण इलाकों में जाएं : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'अच्छे दिन' का नारा देने वाले मोदी को विदेश यात्राओं से समय निकालकर ग्रामीण इलाकों में जाकर हकीकत से रूबरू होना चाहिए। 
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में अपने मिशन 2017 का आगाज करते हुए गांधी ने गन्ना किसानों की समस्यायों को लेकर सहारनपुर में आयोजित कांग्रेस की पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि मोदी विदेश के दौरे पर हैं और मैं खेतो में मजदूरों और किसानों से मिलने आया हूं। 
 
जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर पटनी में पदयात्रा के दौरान गांधी ने किसानों, मजदूरों और महिलाओं से सीधा संवाद किया। (वार्ता)
अगला लेख