बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain in Delhi
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (11:10 IST)

दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया | Rain in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में इस महीने अच्छी-खासी बारिश होने के बावजूद बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को शहर में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी आ सकती है।

 
ऑरेंज अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम के लिए चेतावनी के तौर पर जारी किया जाता है जिसमें सड़कों के जलमग्न होने, नालियों के भरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका होती है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 
दिल्ली में अभी तक मानसून के इस मौसम में 1,146.4 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है, जो 46 वर्षों में सबसे अधिक है तथा पिछले साल की बारिश की तुलना में लगभग दोगुनी है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि 1975 में मानसून के मौसम में 1,150 मिमी बारिश हुई थी।

 
आमतौर पर दिल्ली में मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। मानसून शुरू होने पर 1 जून से 14 सितंबर के बीच शहर में सामान्यत: 607.7 मिमी बारिश होती है। मानसून से मंगलवार तक इस महीने दिल्ली में 390 मिमी बारिश हुई, जो 77 वर्षों में सितंबर में हुई सबसे अधिक वर्षा है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Live Updates : यूपी की राजनीति में अब्बाजान के बाद चचाजान की एंट्री