1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi's statement on Rahul Gandhi

BJP वाले कुछ भी कहें, राहुल गांधी के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं

Priyanka Gandhi's statement on Rahul Gandhi
Priyanka Gandhi News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 'देशद्रोही' कहे जाने पर शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के 2 टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को 'देशद्रोही' कह सकते हैं, उनके लिए राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है।ALSO READ: प्रियंका गांधी बोलीं, हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए
 
राहुलजी के लिए तो यह कोई नई बात नहीं : प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में कहा कि जो लोग आजादी की लड़ाई में 13 साल जेल में रहने वाले जवाहरलाल नेहरूजी को देशद्रोही कह सकते हैं, जो पाकिस्तान के 2 टुकड़े करने वाली और शहीद हुईं इंदिराजी को देशद्रोही कह सकते हैं, जो राजीव गांधीजी को देशद्रोही कह सकते हैं, वो अगर राहुलजी के लिए ऐसा कह रहे हैं तो कोई नई बात नहीं है।
 
मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व : उन्होंने कहा कि मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने देश की एकता के लिए 8 हजार किलोमीटर की यात्रा की जिसमें से 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।ALSO READ: वायनाड भूस्खलन : प्रियंका गांधी केंद्र पर ‘दबाव’ बनाने के साथ केरल के CM को लिखेंगी पत्र
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही खोजी मीडिया समेत अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ संबंध रखते हैं और वह देशद्रोही हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: केजरीवाल का बड़ा आरोप, दिल्ली में वोट कटवा रही है भाजपा