बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime minister Modi congratulates Eknath Shinde and Devendra Fadnavis
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जून 2022 (21:27 IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई...

Prime minister Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को बधाई दी और उन्हें जमीनी नेता बताते हुए उम्मीद जताई कि वह राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे। मोदी ने शिंदे मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी और उन्हें भाजपा के प्रत्‍येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं एकनाथ शिंदे को बधाई देता हूं। वह जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनके पास लंबा राजनीतिक, विधाई और प्रशासनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई। वह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका अनुभव और उनकी विशेषज्ञता सरकार के लिए पूंजी होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वह महाराष्ट्र के विकास के आयाम को और मजबूती प्रदान करेंगे।

शिंदे ने इससे पहले दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दोनों नेताओं को शपथ दिलाई।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पहली कैबिनेट में बोले देवेन्द्र फडणवीस- शिंदे को मेरा पूरा सहयोग : Live update