बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Eknath Shinde says No discussion with BJP on ministers
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जून 2022 (20:19 IST)

एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, भाजपा से नहीं हुई 'मंत्रियों' पर बात

Maharashtra Political Crisis
मुंबई। शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा के साथ इस बात पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई कि कितने मंत्री पद मिलेंगे और कौन मंत्री बनेगा। 
 
शिंदे ने कहा कि इस मामले में भाजपा से जल्द चर्चा की जाएगी। तब तक मंत्रियों की सूची और उससे जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि मीडिया खबरों के अनुसार, महाराष्‍ट्र में फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। शिवसेना के 12 बागी विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
इधर भाजपा में भी आज सुबह से बैठकों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि शिंदे के साथ आज होने वाली बैठक में सभी बातें तय हो जाएगी और सत्ता का फार्मूला भी तय हो जाएगा। इसके बाद फडणवीस राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।