सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में 2.5 साल बाद फडणवीस की सत्ता में वापसी तय, भाजपा में जश्न
- Maharashtra : उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही CM पद से दिया इस्तीफा, भाजपा खेमे में जश्न, फडणवीस आज करेंगे अगले कदम की घोषणा
- Maharashtra : उद्धव ठाकरे ने CM पद से दिया इस्तीफा, बोले- बालासाहेब के बेटे को कुर्सी से उतारने का पुण्य किया
- Maharashtra : महाराष्ट्र में बदली सियासी बयार, गुवाहाटी से गोवा पहुंचे शिवसेना के बागी विधायक
- महाराष्ट्र विधानसभा में 'शक्ति परीक्षण' के फैसले में दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मलिक, देशमुख को वोटिंग की इजाजत
संजय राउत बोले, महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार रात कहा कि महाराष्ट्र ने उद्धव ठाकरे के रूप में एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है, जिन्होंने शालीनता से पद छोड़ दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी रुचि संख्याबल के खेल में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
राउत ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) ने शालीनता से पद छोड़ दिया है। हमने एक समझदार और सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया है। राउत ने कहा कि वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और जेल जाने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि धोखेबाजों का अंत कभी अच्छा नहीं होता और इतिहास इसे साबित कर सकता है। अब, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत है। हम लाठियों का सामना करेंगे, जेल जाएंगे लेकिन बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को जिंदा रखेंगे।
मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे ने अत्यंत शालीनता से पदत्याग किया.हमने एक संवेदनशील, सभ्य मुख्यमंत्री खो दिया.इतिहास गवाह है कि धोखाधड़ी का अंत अच्छा नहीं होता.ठाकरे जीते.यह शिवसेना की शानदार जीत की शुरुआत है.लाठियां खाएंगे,जेल जाएंगे, पर बालासाहेब की शिवसेना को दहकती रखेंगे! pic.twitter.com/2PScxCzbxV
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 29, 2022
राउत ने यह भी कहा कि वह 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए बाल ठाकरे के बेटे उद्धव को राजी करने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार के भी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पवार ने अपना मार्गदर्शन दिया। जब उनके (उद्धव ठाकरे) लोग (शिवसेना के बागी विधायक) उनकी पीठ में छुरा घोंप रहे थे, पवार मजबूती से उद्धव के पीछे खड़े रहे।
राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा सरकार के साथ रहे। सत्ता आती-जाती है और यहां कोई भी स्थायी रूप से सत्ता में रहने के लिए नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय अवश्य होगा। राउत ने कहा कि यह अग्निपरीक्षा का समय है। ये दिन जल्द ही बीत जाएंगे।
