शुक्रवार, 31 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shazia Ilmi
Written By
Last Updated: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (15:32 IST)

भाजपा ने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

मुख्य बिंदु
  • प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी राष्ट्रीय प्रवक्ता 
  • जेपी नड्डा ने की नियुक्ति
  •  इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता
 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। दोनों सदस्य मीडिया में भाजपा के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते रहे हैं। इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं।

 
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जेपी नड्डा ने प्रेम शुक्ल, शाजिया
इल्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर मुहर लगाई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद शाजिया इल्मी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते ट्वीट किया कि आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद!
ये भी पढ़ें
केरल में 6 महीने के बच्चे की दुर्लभ बीमारी ‘SMA’ से मौत, इलाज में लगता है 18 करोड़ का इंजेक्शन