1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Political crisis in Maharashtra

संकट में उद्धव सरकार, एकनाथ शिंदे 11 विधायकों संग सूरत में, संजय राऊत ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra
मुंबई। महाराष्‍ट्र में महाविकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे 11 विधायकों के साथ सूरत पहुंच गए हैं। इस बीच संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे से संपर्क किया गया है। सरकार संकट में नहीं है। भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
एकनाथ शिंदे के नहीं पहुंचने के कारण राजनीतिक माहौल फिलहाल उथल-पुथल भरा है। वह सूरत के ला मेरिडियन होटल में शिवसेना के 11 विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने दोपहर 12 बजे इमरजेंसी बैठक बुलाई है, वहीं एकनाथ शिंदे भी कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली रवाना हो गए।
 
विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो रहा है कि महाविकास अघाड़ी में कलह है। चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
 
कहा जाता है कि विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पीछे हटने के कारण विवाद बढ़ गया था। एकनाथ शिंदे का फोन नॉट रिचेबल आ रहा है और उनके फोन पर कॉल करने के बाद गुजराती टोन सुनी जा सकती है।
 
एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत में ला मेरिडियन होटल में ठहरे हुए हैं। यदि एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायक अलग हो जाते हैं, तो महाविकास अघाड़ी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।
 
सोमवार शाम से एकनाथ शिंदे नाराज होने की चर्चा है। विधायक के संपर्क से बाहर हो जाने की सूचना मिलते ही वर्षा बंगले में विधायकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के विधायक शामिल हुए। बैठक दोपहर 2 बजे तक चली थी।
 
अगला लेख
‘अग्निवीरों’ को हरियाणा में नौकरी की गारंटी : खट्टर