सम्बंधित जानकारी
- आखिर क्यों दुखी और शर्मिंदा हैं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती?
- महाराष्ट्र में डरावना हुआ कोरोना, 24 घंटे में 2345 मामले, मुंबई में 1310 नए मरीज
- नवाब मलिक और अनिल देशमुख MLC चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट, Supreme Court ने रिहाई से किया इंकार
- संजय राउत ने किया दावा, एमएलसी चुनाव में एमवीए के सभी 6 उम्मीदवार जीतेंगे
- एक और बुराड़ी! महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 सदस्य घर में मृत पाए गए
महाराष्ट्र MLC चुनाव में महाविकास अघाड़ी को झटका, BJP का 10 में से 5 सीटों पर कब्जा
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) के चुनावों में महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। कुल 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में थे।
भाजपा ने 5 सीटें, NCP और शिवसेना ने 2-2 सीटों पर कब्जा किया। सभी पात्र विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें कुछ बीमार विधायक भी थे जिन्हें व्हीलचेयर पर विधानमंडल परिसर में लाया गया।
यूं तो महाराष्ट्र विधानसभा की कुल क्षमता 288 सदस्यों की है लेकिन शिवसेना विधायक रमेश लातके के निधन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो विधायकों- नवाब मलिक और अनिल देशमुख के जेल में बंद होने और अदालत द्वारा उन्हें मतदान की अनुमति नहीं देने के बाद कुल सदस्यों की क्षमता घटकर 285 रह गई है। हाल में महाराष्ट्र में हुए राज्यसभा चुनाव में विपक्षी दल भाजपा ने एमवीए गठबंधन को मात दी थी।
