1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PNB, Nirv Modi

पीएनबी का शेयर लगातार तीसरे दिन गिरा, निचले स्तर पर

PNB
नई दिल्ली। नीरव मोदी धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के शेयर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख देखा गया।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। शुरुआती कारोबार में पीएनबी का शेयर शुक्रवार को बीएसई और एनएसई पर लगातार तीसरे दिन गिर गया।
 
बीएसई पर यह 3.27% गिरकर 124.15 रुपए प्रति शेयर रहा। इसी प्रकार एनएसई पर यह 123.40 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह इसका पिछले 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर है। (भाषा)
अगला लेख
UP Budget 2018 : यूपी में योगी सरकार का बजट... (लाइव)