1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PMs Social Media Engagement Mantra For BJP MPs
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (22:40 IST)

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

PM Modi in China
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे चाहते हैं कि उनके सांसद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। संसद भवन में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसदों के सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड भी पेश किए गए कि वे कितने एक्टिव रहते हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक पार्टी के 10% जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया पर निष्क्रिय पाए गए। खबरें हैं कि इसे लेकर पीएम मोदी नाराज हुए। 
कार्यशाला में पीएम मोदी ने सांसदों का सोशल मीडिया का महत्व समझाया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रियता के लाभ गिनाए और खासकर युवा वर्ग से सीधे संवाद और संपर्क स्थापित करने के लिए इस मंच पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। पीएम ने कहा कि यह माध्यम वर्तमान में संवाद का सबसे विश्वसनीय और श्रेष्ठ माध्यम है। मीडिया खबरों के मुताबिक कार्यशाला में सांसदों को 'फटकार' लगाई गई। सांसदों के फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब पर उनकी गतिविधि का मूल्यांकन करने वाला तीन पन्नों का एक विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया।
कैसे तय हुई श्रेणी 
रिपोर्ट कार्ड इस साल जनवरी से अगस्त महीने के दौरान सांसदों की सोशल मीडिया से जुड़े चार अहम प्लेटफॉर्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर सक्रियता से जुड़ी थी। सक्रियता के मापदंड तय करने के लिए तीन श्रेणियां निष्क्रिय, बमुश्किल सक्रिय और सक्रिय तय की गई थी। अगर किसी सांसद ने बीते एक महीने में सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं डाली है तो उसे लाल कार्ड दिया गया। ऐसे सांसदों की संख्या दस फीसदी थी। एक महीने में 60 से कम पोस्ट डालने वाले सांसदों को बमुश्किल सक्रिय श्रेणी में डालते हुए पीला कार्ड दिया गया। ऐसे सांसदों की संख्या 50 फीसदी थी। शेष 40 फीसदी सांसदों ने बीते एक महीने में 60 से अधिक पोस्ट डाले और इन्हें हरा कार्ड दिया गया। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश