1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi tributes RamVilas Paswan

पीएम मोदी ने दी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि, बेटे चिराग को दी सांत्वना

RamVilas Paswan
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पासवान के गुरुवार शाम दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। वे 74 वर्ष के थे।
 
मोदी ने पासवान के बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों को भी ढांढस बंधाया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी पासवान ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और LJP नेता रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) से उनके दिल्ली स्थित आवास ले जाया गया।
 
पासवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर पटना ले जाया जाएगा। जहां पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जाएगा। 
अगला लेख
लगातार 17वें दिन भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव