शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi in Khelo India winter sports session
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (12:38 IST)

पीएम मोदी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन किया, कहा-सिर्फ टाइमपास नहीं है खेल

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुलमर्ग में दूसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। 2 मार्च तक चलने वाले इन खेलों में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
 
मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति दर्ज कराने और जम्मू कश्मीर को शीत खेलों का गढ बनाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि आज खेल एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जो पूरी दुनिया में देश की छवि का भी, देश की शक्ति का भी परिचय कराता है। दुनिया के कई छोटे-छोटे देश खेल के कारण अपनी पहचान बनाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि ये खेल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करेंगे। मुझे बताया गया है कि इस बार प्रतियोगियों की संख्या दुगुनी हो गई है। यह शीतकालीन खेलों के प्रति लोगों के बढते रूझान का संकेत है। इन खेलों में अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्की, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, आइस हॉकी और आइस स्केटिंग शामिल है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट सिर्फ एक हॉबी या टाइमपास नहीं है। स्पोर्ट से हम टीम स्पिरिट सीखते हैं, हार में नई राह खोजते हैं, जीत को दोहराना सीखते हैं, संकल्पित होते हैं।
 
ये भी पढ़ें
पहले उसने हत्‍या की, फि‍र दिल निकाला और परिजनों को खाने में परोस दिया!