1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi hoist flag at red fort 6thtime

मोदी ने छठी बार फहराया लाल किले पर तिरंगा, अटलजी की बराबरी की

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार छठी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी 6 बार यह काम कर चुके हैं। 
 
लाल किले पर सबसे ज्यादा तिरंगा फहराने का सौभाग्य भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को मिला था। वे 17 बार तिरंगा फहरा चुके हैं। उनके बाद 16 बार इंदिरा गांधी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा चुकी हैं। मनमोहन सिंह इस मामले में तीसरे नंबर पर है। वे 10 बार यह काम कर चुके हैं।
 
मोदी ने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पीछे छोड़ दिया। राजीव ने 1985 से 1999 तक 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या बिपिन रावत को मिल सकती है तीनों सेनाओं की कमान?