1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices changed in Chennai

Petrol Diesel Prices Today: चेन्‍नई में हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को देश के चारों महानगरों में से सिर्फ चेन्‍नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। इसके अलावा लखनऊ, गुरुग्राम, जयपुर जैसी कई राजधानियों में भी तेल की कीमतें बदल गई हैं।
 
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां दिल्‍ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 3 महीने से स्थिर बनाए हुए हैं। कच्‍चा तेल करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है। हालांकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है। बुधवार को चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 101.51 पैसे पहुंच गई।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.51 और डीजल 91.53 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।
अगला लेख
उत्तराखंड चुनाव : भाजपा विधायकों को सता रहा है हार का डर, 'भीतरघात' से गरमाई सियासत