1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices changed in many cities

कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को चेन्‍नई महानगर सहित देशभर के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लगातार 3 महीने से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
 
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए। इसमें देश के 4 महानगरों में से 3 में कोई कोई बदलाव नहीं किया। चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई है। इसके अलावा गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बदलाव हुआ है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्‍यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है।
 
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.50 रुपए और डीजल 91.52 रुपए प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
अगला लेख
हिजाब विवाद: पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में किया फ्लैगमार्च