बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan again violated ceasefire, firing in Poonch
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 नवंबर 2020 (13:33 IST)

पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pakistan ceasefire violation
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले एक नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किटनी और कसाबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
Live Updates : बिहार में दोपहर 3 बजे तक 45.85% मतदान