सम्बंधित जानकारी
- आतंकी हमले पर फूटा सितारों का गुस्सा, साउथ स्टार नानी बोले- पहलगाम एक सपने जैसा था...
- 6 दिन पहले ही हुई दी शादी, हनीमून पर पहलगाम गए नेवी अफसर की आतंकियों ने ली जान
- LIVE: रक्षा मंत्रालय की बैठक में बड़ा फैसला, सेना को अलर्ट पर रहने के निर्देश
- पहलगाम आतंकी हमले से आहत भारतीय खेल जगत ने व्यक्त किया शोक
- पहलगाम हमले के बाद खौफ में पाकिस्तान, कश्मीर में आतंकी हमले पर क्या कहा?
ओवैसी ने बताया, क्यों हुआ पहलगाम आतंकी हमला?
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बोले, उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी अधिक खतरनाक, निंदनीय और पीड़ादायक है पहलगाम आतंकी हमला
Pahalgam Terrorist Attack : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का नतीजा है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमला उरी और पुलवामा में हुई घटनाओं से भी अधिक खतरनाक, निंदनीय और पीड़ादायक है। ALSO READ: क्या पलटवार की तैयारी है? पहलगाम हमले के बाद तीनों सेनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश
हैदराबाद के सांसद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस घटना की कड़ी निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार सभी आतंकवादियों को सबक सिखाएगी और पीड़ितों के परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने बेगुनाह लोगों का धर्म पूछा और अंधाधुंध गोली लगाकर उनकी हत्या कर दी। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह खुफिया नाकामी भी है। नरेन्द्र मोदी सरकार को यह देखना चाहिए कि उनकी (आतंकवाद को रोकने की) नीति किस हद तक सफल हो रही है या नहीं।
पहलगाम आतंकी हमले कि हम कड़ी निंदा करते हैं, यह घटना उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक दर्दनाक घटना है। हम उम्मीद करते हैं की हुकूमत इन दहशतगर्दों को एक सबक सिखाएगी।pic.twitter.com/SvdAoRkaU0
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 23, 2025
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से आए आतंकवादियों का इरादा भारत में आतंक फैलाना और निर्दोष लोगों की हत्या करना है। यह एक पीड़ा देने वाली घटना है और यह नरसंहार है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम घटना के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती है। ALSO READ: 6 दिन पहले ही हुई दी शादी, हनीमून पर पहलगाम गए नेवी अफसर की आतंकियों ने ली जान
आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में 2 विदेशी थे जो संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से थे तथा 2 स्थानीय नागरिक थे।
edited by : Nrapendra Gupta
