1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें देश के 4 महानगरों में क्या हैं दाम

Petrol Diesel
नई दिल्ली। आज शनिवार सुबह 6 बजे के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। आज भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक किसी भी शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव्स नहीं बदले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए में बिक रहा है जबकि डीजल 89.62 रुपए में मिल रहा।
 
लंबे समय से देशभर में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए जबकि डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के भाव पर स्थिर है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल का भाव 92.76 रुपए प्रति लीटर पर टिका हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों आज दिल्ली में पेट्रोल 96.7 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के आधार पर ऑइल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट जानकारी अपडेट करती हैं।
अगला लेख
राजस्थान के सीएम गहलोत का दर्द, हो रहा है NCRB के आंकडों का गलत विश्लेषण