1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices unchanged

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल 3 दिन में 11 डॉलर हुआ सस्‍ता, पेट्रोल-डीजल के दाम अपरिवर्तित

petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 3 दिनों के भीतर करीब 11 डॉलर की गिरावट आई है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी हो सकता है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में आज भी पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है।
 
हालांकि पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड करीब 4 डॉलर गिरकर 93.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई करीब 1.5 डॉलर घटकर 87.63 डॉलर प्रति बैरल पिछले 3 दिनों के भीतर ही ब्रेंट क्रूड में 11 डॉलर की गिरावट आई है। 31 अगस्‍त की सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 104.43 डॉलर था, जो अब 93.39 डॉलर रह गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.42 और डीजल 89.62, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
अगला लेख
New Traffic Rules: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा 2,000 रुपये का चालान, जानिए क्या है वजह