1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel price
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज गुरुवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन पेट्रोल-डीजल के खुदरा भावों में बदलाव आया है। वैश्विक बाजार में आ रही गिरावट का असर अब घरेलू बाजार की खुदरा कीमतों पर भी दिखने लगा है।
 
यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले यानी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 37 पैसे गिरकर 96.60 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 37 पैसे सस्‍ता होकर 89.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा। गाजियाबाद में भी पेट्रोल के दाम 32 पैसे गिरकर 96.26 और डीजल का रेट 30 पैसे घटकर 89.45 रुपए प्रति लीटर मिल रहा।
 
आज लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 पैसे की गिरावट आई। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 3 डॉलर गिरकर 96.49 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 3.5 डॉलर घटकर 88.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार देश के अन्य शहरों में नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.42 और डीजल 89.62, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और 
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
यूपी में योगी सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 16 अधिकारियों का तबादला