1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in Petrol and Diesel rates

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए 4 महानगरों में आज क्या है भाव...

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेज़ी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
4 दिनों के टिकाव के बाद मंगलवार को पेट्रोल 22पैसे और डीजल 23पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में फिर से तेज़ी देखी गई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।
 
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:-
शहर  पेट्रोल रुपए/लीटर  डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
चेन्नई 92.58 85.88
कोलकाता  90.77 83.75
 
अगला लेख
नंदीग्राम चुनाव: ममता या मोदी किसके दावे में है दम?