भारतीय वाहन उद्योग होगा दुनिया में नंबर 1, नितिन गडकरी ने की भविष्यवाणी
Nitin Gadkari News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन उद्योग में अब तक सर्वाधिक 4.5 करोड़ रोजगार पैदा होने का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि भारत का वाहन उद्योग अगले 5 साल में दुनिया में पहले स्थान पर होगा। उन्होंने कहा, भारतीय वाहन उद्योग का आकार अब 22 लाख करोड़ रुपए का है। गडकरी ने यहां वाहन डीलरों के निकाय 'फाडा' के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वाहनों की मांग वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक है। गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, तब वाहन उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपए था जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए हो चुका है।
Addressing FADAs 13th Auto Summit: Safe , Efficient & Sustainable: Shaping Tomorrows Mobility https://t.co/6f0y1OGq1K
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) January 18, 2025
उन्होंने कहा, भारतीय वाहन उद्योग का आकार अब 22 लाख करोड़ रुपए का है। मुझे पूरा विश्वास है कि पांच साल के भीतर भारतीय वाहन उद्योग दुनिया में नंबर एक बन जाएगा। वर्तमान में अमेरिकी वाहन उद्योग का आकार 78 लाख करोड़ रुपए है, इसके बाद चीन (47 लाख करोड़ रुपए) और भारत (22 लाख करोड़ रुपए) का स्थान आता है।
गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, तब वाहन उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपए था जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। उन्होंने फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के कार्यक्रम में कहा कि वाहन उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं।
उन्होंने कहा, वाहन उद्योग राज्य सरकार और भारत सरकार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के हिस्से के रूप में अधिकतम राजस्व भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में बनने वाले सभी दोपहिया वाहनों में से 50 प्रतिशत का निर्यात किया जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

