1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Niti Aayog : Rajiv Kumar step down, Suman bery will be new VC

राजीव कुमार का नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, सुमन बेरी होंगे नए VC

Niti Aayog
नई दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष (वीसी) राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने समय से पहले ही इस्तीफा दिया है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी साफ नहीं है।
 
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने डॉ सुमन के बेरी को नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। राजीव कुमार को पांच साल पहले अरविंद पनगढ़िया की जगह नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने पत्र में कहा कि एसीसी ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है और कुमार को 30 अप्रैल से कार्यमुक्त किया जाएगा।
अगला लेख
युद्ध अपराध के घेरे में रूसी और यूक्रेनी सेना