1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nana Patekar on farmers

नेताओं से बोले नाना पाटेकर, भिखारी नहीं है किसान

Nana Patekar
फिल्म अभिनेता और किसानों की मदद के लिए एक NGO चलाने वाले नाना पाटेकर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसान भिखारी नहीं है। यदि राजनेता किसानों को पैसा नहीं देते तो कोई बात नहीं। उन्हें भावनात्मक सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि यदि राजनेता किसानों को पैसा नहीं देते तो कोई बात नहीं। उन्होंने केवल ऋण माफी की आवश्यकता नहीं है। उन्हें भावनात्मक सहयोग के साथ ही प्रोत्साहन की भी आवश्यकता है। हमें उनसे बात करना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि नाना पाटेकर ने साल 2015 में मराठवाड़ा और लातूर के सूखाग्रस्‍त किसानों को मदद की थी। उस समय उन्होंने करीब 100 किसान परिवार को 15-15 हजार के चेक बांटे थे।
अगला लेख
मलेशिया से सस्ता पाम ऑयल क्या कहीं और मिल सकता है?