1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India will always remain grateful to Netaji Subhas Chandra Bose : PM Modi

मोदी बोले, भारत हमेशा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आभारी रहेगा

Netaji Subhas Chandra Bose
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत सुभाष चंद्र बोस के साहस और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके अमिट योगदान का हमेशा आभारी रहेगा।
 
सुभाष चंद्र बोस को उनकी 123वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारतीयों की उन्नति और कल्याण के लिए खड़े हुए।
 
मोदी ने नेताजी के नाम से पहचाने जाने वाले बोस का जिक्र करते हुए कहा, '23 जनवरी 1897 को जानकीनाथ बोस ने अपनी डायरी में लिखा, ‘दोपहर में बेटे का जन्म हुआ।’ यही बेटा साहसी स्वतंत्रता सेनानी और विचारक बना जिसने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया।'
अगला लेख
CAA का इफेक्ट ! MP के स्कूलों में होगा संविधान की प्रस्तावना का पाठ