1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirbhaya case : Kangana attacks Indira Jaisingh

इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं कंगना, कहा- ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं बलात्कारी

Nirbhaya case
निर्भया के दोषियों को माफी की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह की अपील पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी महिलाओं को 4 दिन बलात्कारियों के साथ जेल में रखना चाहिए।
फिल्म पंगा की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कंगना से निर्भया रेप केस के मुजरिमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाना चाहिए। कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
उन्होंने कहा, 'जाने कैसी कैसी औरतें होती हैं, जिन्हें बहुत दया आती हैं (ऐसे बलात्कारियों पर)। ऐसी ही औरतों‌ की कोख से निकलते हैं ऐसे वहशी-दरिंदे। ये भी इसी तरह की कोख से निकले हैं,‌ जिनकी सोच ऐसी होती है। जिनको हमदर्दी होती है, प्यार आता है इनपर... वहशियों पर... खूनियों पर।'
 
कुछ दिन पहले इंदिरा ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए। जयसिंह के इस बयान पर निर्भया की मां भड़क गई थीं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। इन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है।