1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mulayam Singh funeral will be held in Saifai

सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, लखनऊ में होगी अंतिम दर्शन की व्यवस्था

mulayam singh
सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे गुरुग्राम के मेदांत अस्‍पताल में धरतीपूत्र मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। 22 अगस्त को नेता जी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 1 अक्टूबर की रात को आइसीयू में भेजा गया था। मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था। बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक नेताजी का पार्थिव शरीर लखनऊ ले जाया जाएगा। वहां पार्टी ऑफिस और विधानसभा में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। लखनऊ के बाद सैफई ले जाया जाएगा और सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। अखिलेश ने ट्वीट में कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है। पीएम मोदी समेत भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

इन्होंने किया शोक व्यक्त
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
ऊँ शांति। - उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
 
श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। - प्रियंका गांधी 
Edited By Navin Rangiyal
अगला लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक