1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mother daughter arrested for cheating fraud

लंदन विश्वविद्यालय से MBA करने वाली युवती 'ऐश' करने के लिए बन गई अपराधी...

New Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लंदन विश्वविद्यालय से एमबीए की उपाधि हासिल करने वाली एक महिला और उसकी मां को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मां-बेटी ने विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए ग्रेटर कैलाश स्थित अपने घर के दस्तावेज में कथित तौर पर हेरफेर की और एक ही संपत्ति 5 लोगों को बेच दी।
 
अनुराधा कपूर (43) और उसकी मां मॉली कपूर (65) को लोगों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस राशि से वे दिल्ली-एनसीआर के पंचतारा होटलों में वैभवपूर्ण जीवन जी रहे थे। दोनों ने अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर सहित कई देशों की यात्राएं भी की थीं।
 
पुलिस के अनुसार दोनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक होटल में ठहरी हुई हैं। इसके बाद सूर्या होटल में जाल बिछाया गया और दोनों को हिरासत में ले लिया गया। 
अगला लेख
वैष्णोदेवी में गुजरात निवासी महिला तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत