1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. most expensive petrol in mumbai

Petrol Diesel Prices Today: मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल, जानिए अन्य महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज बुधवार को भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कई छोटे शहरों में तेल की कीमतें बदल गईं हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को लखनऊ, जयपुर, पटना जैसी राज्‍यों की राजधानियों में तेल कीमतों में बदलाव किया है। लखनऊ, गुरुग्राम और जयपुर में जहां पेट्रोल-महंगा हुआ है तो पटना में यह कल के मुकाबले काफी सस्‍ता दिख रहा है। तेल कंपनियों ने करीब 4 महीनों से महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया। बावजूद इसके, मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। अन्य महानगरों में गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 और डीजल 87.11, लखनऊ में पेट्रोल 95.28 और डीजल 86.80, जयपुर में पेट्रोल 107.01 और डीजल 90.65 तथा पटना में पेट्रोल 106.26 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव हैं।
 
पेट्रोल-डीजल के भाव हर दिन सुबह 6 बजे से बदलते हैं तथा सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
अगला लेख
सीएए विरोधी प्रदर्शन: यूपी में वसूले गए जुर्माने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब लौटाए जा रहे हैं