सम्बंधित जानकारी
- चुनावी ट्रंपकार्ड बना शाहीन बाग, सुरक्षा में RAF की तैनाती
- दिल्ली के दंगल में PM मोदी की एंट्री, कड़कड़डूमा में आज पहली चुनावी रैली
- दिल्ली चुनाव में लगेगा हिंदुत्व का तड़का, शाहीन बाग में रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ
- अनुराग ठाकुर ने रिठाला रैली में लगवाए नारे- देश के गद्दारों को, गोली मारो...
- शाहीन बाग की तरह मुंबई में CAA के विरोध में रैली, हजारों लोगों का जमावड़ा
Narendra Modi | दिल्ली के दंगल में दिग्गजों की रैलियां, द्वारका में PM मोदी तो राहुल-प्रियंका संगम विहार में करेंगे प्रचार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज मंगलवार को बड़े-बड़े दिग्गज चुनावी रैलियां और सभाएं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे दिन द्वारका में रैली करेंगे। मोदी की यह रैली दोपहर 2 बजे होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहली बार दिल्ली चुनाव में प्रचार मैदान में उतरेंगे। राहुल-प्रियंका अपराह्न 4 बजे जंगपुरा में और शाम 7 बजे संगम विहार में रैली करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह मोती नगर, पटेल नगर, तिमारपुर, चांदनी चौक में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली के चुनाव में भाजपा के प्रचार में जमकर जुटे हुए हैं।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर और किरण रिजिजू 'बीजेपी विजन प्लान फॉर दिल्ली' कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में एक रैली को संबोधित करेंगे।
