1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi on Makar Sankranti

मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई, बोले...

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश हिन्दी और अंग्रेजी के अतिरिक्त असमी, गुजराती तथा तमिल भाषा में भी दिए।
 
मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि आप सभी को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति और कृषि से जुड़ा यह पर्व सभी के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए फलदायी हो।
 
गौरतलब है कि मकर संक्रांति का पर्व छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। पोंगल तमिलनाडु में, उत्तरायण गुजरात में तथा बिहू का पर्व असम में मनाया जाता है। (वार्ता) 
अगला लेख
हीटर में धमाका, आग लगने से आठ की मौत