शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Minimum temperature dropped in central India
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 नवंबर 2022 (08:37 IST)

Weather Updates: मध्यभारत में न्यूनतम तापमान हुआ 8 से 10 डिग्री, कुछेक राज्यों में वर्षा जारी

Cold
नई दिल्ली। तमिलनाडु के अंदरुनी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। मध्यभारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा। कुछेक राज्यों में अभी भी वर्षा का दौरदारा जारी है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहा।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है और देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta