CWC बैठक में खरगे बोले, जनता ने नफरत की राजनीति को खारिज किया
- खरगे बोले, राहुल गांधी की यात्राओं से कांग्रेस को फायदा
- जनता ने तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी लोगों को करारा जवाब दिया
- इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट होकर काम करेंगे
CWC meeting : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज कर दिया। ALSO READ: JDU नेता केसी त्यागी का दावा, नीतीश को मिला था PM पद का ऑफर
खरगे ने पार्टी की विस्तारित कार्य समिति (CWC) की बैठक में अपने संबोधन में चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं तथा अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में हर कीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर अपनी सरकार बनानी है।
खरगे ने इस बात पर जोर भी दिया कि कांग्रेस संसद के भीतर और बाहर इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देती है जिन्होंने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उन्होंने सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया।विस्तृत कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य का अंश —
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 8, 2024
1. कांग्रेस कार्यसमिति देश-भर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के… pic.twitter.com/1515E7gMnl
उन्होंने कहा कि मैं लोगों के चहेते राहुल गांधी को भी बधाई देना चाहूगा, जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया।
खरगे के मुताबिक, राहुल गोधी के नेतृत्व में 2 साल पहले निकाली गई 4000 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मदद से कांग्रेस को जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिली। जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुज़री वहां पर कांग्रेस के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई।
उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधी को खास तौर पर बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने अमेठी औऱ रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी ज़ोरदार प्रचार किया। मैं कांग्रेस के अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने एक टीम की तरह काम किया। ALSO READ: नरेंद्र मोदी 3.0 कैबिनेट के संभावित चेहरे, गठबंधन के साथ जातिगत व सामाजिक संतुलन साधने की कवायद
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें यह बात हमेशा याद रखनी है कि परिश्रम और संकल्प से हम बड़े से बड़े विरोधी को मात दे सकते हैं। हमें आगे यह प्रयास करना है कि शहरी मतदाताओं के बीच हम अपना प्रभाव बनाए और इन इलाक़ों में भी पार्टी को मजबूत करें।
खरगे ने कहा कि जहां हम कुछ राज्यों में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर खुश हैं, तो वहीं उन राज्यों पर भी खास तौर से गौर करना होगा, जहां कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं और अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम आए। जहां हमने विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर सरकार बनाई लेकिन लोकसभा में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। इन सभी बातों पर हम जल्दी ही अलग से चर्चा करेंगे और जो तत्कालिक कदम उठाना होगा वो भी हम उठाएंगे।
खरगे ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी का आभार जताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद के बाहर एकजुट होकर और मिलकर काम करेंगे। जिन अहम मुद्दों पर हम चुनाव अभियान में गए वे आम जनता के सरोकार के मुद्दे हैं, इसलिए वे हमेशा हमारे ध्यान में रहेंगे। संसद औऱ संसद के बाहर जनता के इन सवालों को हम लगातार उठाते रहेंगे।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में कुछ राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर कीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है तो हमें उनकी ताकत बनना होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

