JDU नेता केसी त्यागी का दावा, नीतीश को मिला था PM पद का ऑफर
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि केंद्र में सरकार गठन से पहले केसी त्यागी ने कहा कि जिन नेताओं ने नीतीश कुमार को आईएनडीआई गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था वे अब उन्हें प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दे रहे हैं।
बहरहाल खुद नीतीश ने भी शुक्रवार को NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की थी। साथ ही उन्होंने मोदी को राजग के नेता बनाने वाले प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा था कि वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी आज ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लें। नीतीश के कहा कि उनकी पार्टी मोदी के कार्यकाल में हर दिन भाजपा के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब नरेन्द्र मोदी के सभी फैसलों में उनके साथ खड़े रहेंगे।
इस बैठक के दौरान नीतीश ने मोदी के पैर छूने का भी प्रयास किया लेकिन उन्होंने जदयू नेता का हाथ पकड़ कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें